भागलपुर, मार्च 10 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ललमटिया पुलिस ने लॉटरी-गेसिंग (जुआ) के विरुद्ध सोमवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के बड़े सट्टेबाज आरोपित नूरपुर निवासी अशोक यादव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि डीआईईयू की संयुक्त छापेमारी में पुलिस बल ने अशोक यादव को पासीटोला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने लॉटरी के टिकट, 8420 रुपये और एक मोबाइल बरामद किया है।बता दें कि इस धंधे में क्षेत्र के कई कुख्यात बदमाश भी संलिप्त हैं। दो वर्ष पहले इसी पासीटोला में एक कुख्यात ने कमीशन नहीं देने पर गोली भी चलाई थी। यह धंधा पासीटोला के अलावा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कई इलाकों में तेजी से फैल रहा है। मामले पर ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया आरोपित के विरुद्ध लॉटरी अधिनियम के तहत एफआईआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.