फरीदाबाद, मार्च 17 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। फेसबुक पर लॉटरी का लालच देकर एक व्यक्ति से 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में बताया गया कि फेसबुक पर 200 रुपये की लॉटरी का विज्ञापन दिखाई दिया था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक क्यूआर कोड भेजा गया, जिस पर 200 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर खुद को लुधियाना की गांधी ब्रदर्स कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा गया कि उनकी 10 लाख रुपये की लॉटरी निकल गई है। इसके लिए प्रोसेसिंग फीस और टैक्स के नाम पर कई बार क्यूआर कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करवाए गए।आरोपियों ने 24 फरवरी से 1 मार्च के बीच पीड़ित, उसके बेटे और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.