प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता आबकारी विभाग ने 40 दुकानों की ई लॉटरी मात्र से 3.17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। आवेदन मात्र से यह राशि विभाग के खाते में आई है। यह राशि वापस भी नहीं होनी है।सबसे बड़ी बात यह है कि इस 3.17 करोड़ में 1.25 करोड़ रुपये केवल घूरपुर स्टेशन की शराब की दुकान से प्राप्त हुई है। इस बार केवल लॉटरी से ही लगभग 30 करोड़ की कमाई का लक्ष्य रखा गया था। ऐसे में अब अफसर इस प्रयास में जुटे हैं कि अगले चरण की लॉटरी में अधिक से आवेदक आएं। प्रत्येक आवेदक को 50 हजार रुपये देना होता है। यह राशि वापस भी नहीं होती है। ऐसे में इस राशि से अच्छी कमाई हो सकती है। इस साल पूरे प्रदेश में आबकारी विभाग को 60 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य दिया गया है। जबकि अब तक महज 52 हजार करोड़ रुपये की कमाई हुई है। शेष आठ हजार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.