गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। फेसबुक पर फर्जी लॉटरी का विज्ञापन दिखाकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत निवासी बलजीत नगर, अमित शर्मा निवासी गुरु अर्जुन नगर और प्रबल मदान निवासी राजौरी गार्डन, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ठगी में इस्तेमाल हुआ एक बैंक खाता अमरजीत के नाम पर था। यह खाता अमित शर्मा ने अमरजीत से लेकर मास्टरमाइंड प्रबल मदान को मुहैया कराया था。 यह भी पढ़ें- ठगी करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तारगिरफ्तारी विवरण 29 अप्रैल 2026 को मानेसर साइबर थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फेसबुक पर लॉटरी के विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उसे 10 लाख रुपय...