मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के कारण गैस की किल्लत से लॉज-हॉस्टल में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं का खर्च भी बढ़ गया है। लॉज और हॉस्टल में भोजन का खर्च 30 से 40 फीसदी तक बढ़ गया है। गैस की किल्लत ने अभिभावकों का बोझ बढ़ा दिया है। इस बोझ के कारण बड़ी संख्या में छात्र घर लौटने लगे हैं।गांव से आकर शहर में रहने वाले छात्र-छात्राएं ही नहीं, बल्कि दिल्ली और कोटा में रहने वाले दर्जनों छात्रों की यह पीड़ा है। विद्यार्थियों का कहना कि मुजफ्फरपुर शहर में जिस आवासीय कोचिंग में छह हजार रुपये लगते थे, वहां आठ हजार लग रहे हैं। कोटा में रहने वाली प्रिया ने बताया कि दो साल से वहां रह रही हूं। पहले हॉस्टल के आठ हजार रुपये लगते थे। अब फीस बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दी गई है। चार हजार एक बार में बढ़ गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.