लॉज में रह रहे इंटर के छात्र की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कटिहार, जून 18 -- कटिहार, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के गेराबाड़ी टोला स्थित एक लॉज में रह रहे इंटर के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र को गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान गुरुवार की रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय किशोर प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है, जो कदवा थाना क्षेत्र के सनौली गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस ने मामले को लेकर अभी कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकाला है।
पुलिस की कार्रवाई नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारियों को मौके पर भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोर लॉज में रहकर इंटर की पढ़ाई कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.