बगहा, अप्रैल 2 -- बेतिया। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 21 पिउनी बाग स्थित शिव मंदिर के समीप एक लॉज मे गुरुवार को मैट्रिक के छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक मझौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर बनकट वार्ड संख्या आठ निवासी नितेश पासवान के पुत्र शिवम कुमार(17) थे। बताया जाता है कि वह बेतिया के पिउनी बाग शिव मंदिर के पास स्थित एक लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। जीएमसीएच मे पोस्टमार्टम कराने पहुंचा शिवम का छोटा भाई सत्यम ने बताया की गुरुवार की सुबह लॉज से फोन कर भाई की मौत की सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...