मधेपुरा, अप्रैल 27 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। शहर के वार्ड चार स्थित लॉज के एक कमरे में रविवार को सुबह एक जीएनएम प्रशिक्षु युवती का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। संदिग्ध परिस्थिति में कमरे के अंदर युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एक युवक पर युवती की हत्या कर शव के फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका की मां के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सुपौल जिले के झोकायर वार्ड 16 निवासी मकसूदन यादव की पुत्री रूबी कुमारी (24) के रूप में की गयी। यह भी पढ़ें- कमरे में फंदे से लटका मिला सुपौल की युवती का शव लॉज में ही दूसरे कमरे में रह रही मृतका की दोस्त खुशबू ने कहा कि रूबी देर तक सोती थी। सुबह में अक्सर वह रूबी को जगाती थी। रविवार को सुबह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.