लॉज का पोर्टिको गिरने से परीक्षा देने आए डेढ़ दर्जन से अधिक छात्र घायल
अररिया, मई 15 -- अररिया, निज संवाददाता जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर अररिया-पूर्णिया फोरलेन स्थित रामपुर हनुमान मंदिर चौक स्थित एक लॉज का पोर्टिको गिरने से उसमें दबकर डेढ़ दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए। घटना गुरुवार देर रात की है। ये सभी छात्र किशनगंज राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र थे और अररिया पॉलिटेकनिक कॉलेज परीक्षा देने आए थे। ये सभी छात्र रामपुर हनुमान मंदिर चौक स्थित एक लॉज में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि लॉज का जर्जर पोर्टिको पर भार बढ़ने से उसका बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इसमें कई छात्र दबकर घायल हो गये। पोर्टिको अचानक भरभराकर गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गयी। हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गये। जबकि तीन गंभीर हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को अररिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा आयोजित है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.