नोएडा, अगस्त 31 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में प्रस्तावित मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब (एमएमएलएच) परियोजना में अदाणी और जेएसडब्ल्यू समूह सहित तीन कंपनियों ने रुचि दिखाई है। सोमवार को तकनीकी बिड खोली गई। इन कंपनियों की तकनीकी बिड का आकलन करने के बाद प्रस्तुतिकरण और वित्तीय बिड की प्रक्रिया को पूरा कर जल्द ही कंपनी का चयन किया जाएगा। मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) के अंतर्गत इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (आईआईटीजीएनएल) द्वारा बोड़ाकी के पास करीब 311 हेक्टेयर में विकसित किया जाएगा। चयनित कंपनी द्वारा 8551 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। विकासकर्ता कंपनी का चयन कर इस साल निर्माण कार्य शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वैश्विक निविदा निकाली गई थी। डेडिकेटेड फ्...