लॉजिस्टिक पार्क के लिए विकासकर्ता कंपनी की तलाश शुरू
नोएडा, मार्च 27 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क (एमएमएलपी) परियोजना को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। प्राधिकरण ने विकासकर्ता कंपनी के चयन के लिए निविदा जारी की है। इच्छुक कंपनियां शनिवार से आवेदन कर सकती हैं। इस परियोजना के नियम, शर्तें और ब्रोशर को बीते दिनों कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिली थी। अधिकारी के मुताबिक योजना में आवेदन और प्रोसेसिंग फीस जमा करने की अंतिम तारीख 30 जून है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शनिवार को शुभारंभ होगा। ऐसे में एमएमएलपी परियोजना पर जल्द से जल्द से जल्द काम शुरू करने की तैयारी है। क्षेत्र के बोड़ाकी गांव के पास सेक्टर कप्पा-टू में 174.12 एकड़ भूमि पर विकसित की जाने वाली इस परियोजना के परिसर में प्राधिकरण द्वारा आंतरिक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसे मुख्य सड़कों से जो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.