लॉजिस्टिक्स की वास्तविक दुनिया से रूबरू हुए एमबीए विद्यार्थी
मथुरा, अप्रैल 22 -- मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए (लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट) के विद्यार्थियों ने हाल ही में ओम लॉजिस्टिक्स के होडल हब का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली और समसामयिक गतिविधियों की गहरी समझ विकसित करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को लॉजिस्टिक्स संचालन, वेयरहाउस प्रबंधन एवं सप्लाई चेन की वास्तविक प्रक्रियाओं से रूबरू कराया। ओम लॉजिस्टिक्स के प्रतिनिधि मंडल, जिसमें मानव संसाधन प्रबंधक अर्जुन प्रजापति, हब इंचार्ज महिपाल और सहायक प्रबंधक युवराज सिंह शामिल ने छात्रों को हब की कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण का कुशल समन्वय डॉ. हिमांशु प्रजापति एवं डॉ. प्रशांत कुमार द्वारा किया गया।इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.