मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सिकंदरपुर में एसएसपी आवास की पूर्वी चहारदीवारी के पीछे स्थित मोहल्ला से शनिवार सुबह चोरों ने लॉक तोड़कर स्कॉर्पियो चोर कर ली। इस संबंध में गायघाट थाना क्षेत्र के दुर्गानगर भुसरा निवासी रोशन कुमार ने सिकंदपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उसने अपनी स्कॉर्पियो सिकंदरपुर मोहल्ला स्थित अपने दोस्त आदर्श कुमार के आवास के परिसर में लगाई थी। शनिवार सुबह दो-तीन अज्ञात युवकों ने लॉक तोड़कर स्कॉर्पियो चोरी कर ली। चोरों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...