नई दिल्ली, मार्च 27 -- पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति में आई बाधाओं के बावजूद सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि देश में लॉकडाउन लगाने की कोई संभावना नहीं है और इस पर विचार भी नहीं किया जा रहा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान ये बात कही। संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं है। इसपर विचार भी नहीं किया जा रहा है। भारत के पास सामान्य आपूर्ति चक्र के साथ कम से कम दो महीने तक के लिए पर्याप्त पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का भंडार मौजूद है। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर पेट्रोल पंपों और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स पर लंबी कतारें और घबराहट में खरीदारी गलत जानकारी और अफवाहों के कारण हो रही है। ईंधन की कोई कमी या संकट नहीं है। हमारे पास कच...