रांची, अगस्त 14 -- रांची। विशेष संवाददाता कोरोना संक्रमण के दौरान लागू लॉकडाउन में पलामू समेत पूरे झारखंड में बड़े पैमाने पर कथित अवैध पेड़ कटाई के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ ने अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले की जांच की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। अदालत ने सीआईडी को मामले में दोबारा जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

जांच की प्रगति सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई है, लेकिन जांच की गति काफी धीमी है। इस पर खंडपीठ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सितंबर 2023 में दिए गए आदेश के बाद भी मामले में कोई ठोस प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। कोर्ट ने सीआईडी से जांच की वर्तमान स्थिति और अब तक की कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जवाब द...