नई दिल्ली, मई 11 -- अमेरिका और ईरान के युद्ध को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से बेहद खास अपील की है। उन्होंने कहा है कि सभी लोग इस बात का प्रयास करें कि पेट्रोल और डीजल कम से कम खर्च करें। इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर टाला जा सकता है तो एक साल तक सोना ना खरीदें ताकि घरेलू मुद्रा को बचाया जा सके। पीएम मोदी ने 'राष्ट्र हित' का हवाला देते हुए कई तरह के नियंत्रण पर जोर दिया है। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि क्या एक बार फिर लॉकडाउन जैसी स्थिति बनने वाली है?कोरोना लॉकडाउन का किया जिक्र हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था र तेल-गैस की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मेट्रो, बस और ट्रेन का इस्...