जमशेदपुर, मार्च 29 -- देश में लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही अफवाहों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि देश में फिर से लॉकडाउन लगाया जाने वाला है। एआई जेनरेटेड वीडियो, एडिटेड क्लिप और भ्रामक संदेशों के जरिए भ्रम फैलाने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे आम लोगों में भय और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है। प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को सतर्क कर दिया गया है। कई स्थानों पर विशेष निगरानी के लिए कमेटियों का गठन किया गया है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रख रही हैं। ये कमेटियां वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट की पहचान कर रही हैं और उनके स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।जम...