नई दिल्ली, जुलाई 15 -- लॉकअप 2 में कंटेस्टेंट्स के शॉकिंग कन्फेशंस लोगों को एक के बाद एक तगड़े झटके दे रहे हैं। अब योगेश रावत ने बताया कि वह किक के लिए मॉल्स से सामान चुरा लेते थे। अब तक इस तरह से 50-60 हजार का माल पार कर चुके होंगे। इस पर फराह खान और राम कपूर ने नाराजगी जाहिर की। फराह ने उनसे पूछा कि उस सेल्समैन के बारे में नहीं सोचा जिसको उनकी इस हरकत की सजा मिली होगी। एपिसोड देखने वाले भी योगेश को ट्रोल कर रहे हैं।शॉपलिफ्टिंग करते थे योगेश शो में योगेश का सीक्रेट सुनकर सुनने वाले हैरान थे। वह बोले, 'यह कोई सेंटीमेंटल सीक्रेट नहीं है। मैं अब बड़ा हो गया हूं और बहुत सारे पैसे कमा लिए हैं, लेकिन कुछ साल पहले मैं जब मॉल या ऐसी जगहों पर जाता था, भले मेरे पास पैसे हों पर सिर्फ थ्रिल के लिए मुझे लगता था कि चलो ये चीज उठाकर निकल लेते हैं। मैं ...