प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जनपद न्यायालय परिसर में गेट में सिर पटककर बंदी के घायल होने के मामले में लॉकअप प्रभारी रामविलास यादव ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। लॉकअप प्रभारी के अनुसार, 10 मार्च को नगर कोतवाली के आवास विकास कॉलोनी निवासी हलीम पठान तलाशी के दौरान कर्मचारियों से बहस करने लगा। हाथापाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। अपना सिर लॉकअप के गेट में मारा। इससे उसके सिर में चोट आई। उसे अस्पताल ले जाने के दौरान उसके परिजनों ने भी गाली गलौच करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाला। कोतवाली पुलिस ने बंदी हलीम और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.