पीलीभीत, जून 22 -- पूरनपुर/ माधोटांडा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की लैहरी वन चौकी पर रात में प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश का प्रयास करने वाले दो युवकों पर वनरक्षक से मारपीट, अभद्रता और चौकी के गेट का ताला तोड़ने की कोशिश का आरोप लगा है। वनरक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बराही रेंज के वनरक्षक वसीम अली द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 19 जून की रात वह लैहरी वन चौकी पर ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 10 बजे वाहन संख्या यूपी-22 एटी-8312 पूरनपुर की ओर से चौकी के बंद गेट तक पहुंचा और रुक गया। वाहन में तीन लोग सवार थे। आरोप है कि गेट बंद मिलने पर ग्राम खीरी नौबरामद थाना माधोटांडा निवासी सोनी पुत्र निधान सिंह और गोलू पुत्र दरबार सिंह वाहन से उतर गए। इसी बीच गाडी पर एक अज्ञात युवक भी जो शराब के न...