अररिया, अप्रैल 30 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के लैलोखर पंचायत में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से बच्चों व महिला सहित आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व जिला पार्षद अफाक आलम ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से बच्चों, महिलाओं सहित आम लोगों का छोटे छोटे बीमारी का इलाज के लिए कुआड़ी या फिर कुर्साकांटा जाना पड़ता है। या फिर ग्रामीण चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ता है। इससे रोगियों सहित परिजनों को आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने डीएम से लैलोखर में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- लैलोखर में बने उप स्वास्थ्य केन्द्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.