लखनऊ, अप्रैल 25 -- टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज में वर्ल्ड लेबोरेटरी डे के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं वैज्ञानिक नवाचार कार्यक्रम आयोजितकिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कार्यकारी निदेशिक परिनिति मिश्रा ने किया। परिनिति मिश्रा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा में प्रयोगशाला प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। डीन डॉ. नित्यानंद उपाध्याय ने कहा कि भविष्य की वैज्ञानिक प्रगति प्रयोगशालाओं में विकसित होने वाले नवाचारों पर आधारित है, इसलिए छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान इम्यूनोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, हेमेटोलॉजी एवं हिस्टोलॉजी विषयों पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप आयोजित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.