रांची, मार्च 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में आयोजित तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेले का सोमवार को समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कृषि पद्धति में विविधता लाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि किसानों का जोखिम कम करने और उनकी आय को टिकाऊ बनाने के लिए पशुपालन, बागवानी, मुर्गीपालन, मत्स्यपालन, मधुमक्खीपालन और मशरूम उत्पादन जैसे क्षेत्रों को मुख्य खेती से जोड़ना अनिवार्य है। उन्होंने वैज्ञानिकों और छात्रों का आह्वान किया कि वे केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहें, बल्कि समय-समय पर किसानों के खेतों में जाकर उनकी समस्याओं को समझें, तभी कृषि अनुसंधान के वास...