नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि लैब में तैयार होने वाले हीरों का पूरा कारोबार भारतीय कंपनियों और कारोबारियों के हाथ में होना चाहिए। भारत को इस क्षेत्र में दुनिया का बड़ा केंद्र बनना चाहिए और भारतीय कंपनियों के ब्रांड पूरी दुनिया में पहचान बनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मात्रा के हिसाब से लैब में बने हीरों का बाजार मौजूदा हीरा बाजार से करीब 50 गुना तक बड़ा हो सकता है। मुंबई में 52वें इंडिया जेम एंड ज्वेलरी अवॉर्ड समारोह में शाह ने कहा कि भारत के पास इस मौके का फायदा उठाने के लिए मशीनें, हुनर, पैसा और कारोबारियों की मजबूत व्यवस्था पहले से मौजूद है। सूरत और मुंबई के लोगों ने पहले भी अपनी क्षमता साबित की है। यह भी पढ़ें- मस्जिद की तरफ से जाना मना, शोभायात्रा नहीं; गणेश यात्रा पर फरमान से भड़का गुस्सा अमित शाह ...