चम्पावत, मई 23 -- जगदीश राय, लोहाघाट। एबीवीपी और छात्र संघ ने पीजी कॉलेज की बीएससी लैब में उपकरणों की मांग की है। इस संबंध में एबीवीपी के प्रदेश छात्र संघ प्रमुख विवेक पुजारी के नेतृत्व में डीएम मनीष कुमार ज्ञापन दिया। कहा कि उपकरणों की कमी से विद्यार्थियों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। उन्होंने लैब में पोटेंसियो मीटर, स्पेक्ट्रो फोटोमीटर, वैक्यूम पंप, डिस्टिलेशन कॉलम, इलेक्ट्रिक बैलेंस, फ्रिज आदि की मांग की। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष शिखर वर्मा, जिला संयोजक नीरज सक्टा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक, कोषाध्यक्ष राहुल बिष्ट, नमन गड़कोटी, हिमांशु चंद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लैब में उपकरण उपलब्ध कराने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...