बांदा, अप्रैल 30 -- बांदा। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्थित अटल टिंकरिंग लैब में अटल कम्युनिटी डे का आयोजन हुआ। यहां अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी लैब विज़िट के लिए आमंत्रित किया गया, इसमें आर्य कन्या इंटर कॉलेज और ओमर वैश्य इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या निमिषा रंजन ने की। मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री धर्मराज रहे। प्रवक्ता सीमा वर्मा और समस्त स्टाफ उपस्थिति रहा। कार्यक्रम संचालन लैब इंचार्ज डॉ. महजबी खान ने किया। डॉ महजबी खान ने छात्राओं को अटल टिंकरिंग लैब की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रवक्ता रंजना सिंह एवं लैब सहयोगी वंदना तिवारी एवं प्रियंका अवस्थी ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। यह भी पढ़ें- जीजीआईसी हापुड़...