गिरडीह, मार्च 21 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर सीएचसी परिसर में निर्माणाधीन लैब भवन निर्माण कार्य में अनियमितता उजागर हुई है। निर्माण कार्य शुरू होते ही अनियमितता उजागर होने से लोग अचंभित हैं। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह के द्वारा की गई जांच में अनियमितता उजागर हुई है। उन्होंने मामले की शिकायत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार से की और अनियमितता दूर करने की मांग की। इसके बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को पूरे मामले से अवगत कराया और निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितता को दूर किए जाने का निर्देश दिया। पूर्व विधायक ने बताया कि जांच में घटिया ईट और टायबीम में 6 की जगह चार छड़ लगा हुआ पाया गया। उन्होंने ईट को बदले जाने और 4 की जगह 6 छड़ लगाए जाने की मांग की है। बता दें कि तत्कालीन विधायक विनोद कुमार सिंह के कार्यकाल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.