बागपत, जून 21 -- बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में करीब डेढ़ साल पहले जीव विज्ञान लैब स्वीकृत हुई थी। लैब निर्माण के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग को कार्यदायी संस्था नामित की थी। संस्था को धनराशि भी जारी कर दी गई थी। एक साल से कार्यदायी संस्था लैब के बजट पर कुंडली मारे बैठी हुई है। यह भी पढ़ें- प्रबंध समिति विहीन विद्यालयों में नियुक्त किए गए प्रबंधकलैब निर्माण बजट माध्यमिक शिक्षा परिषद से राजकीय कन्या इंटर दाहा के लिए लैब स्वीकृत करने के बाद निर्माण के लिए 13.50 लाख रुपये का बजट जारी किया था। तत्कालीन डीएम जितेंद्र प्रताप ने पीडब्ल्यूडी कार्यदायी संस्था नामित कर निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कार्यदायी संस्था को लैब निर्माण के 13.50 लाख रुपये जारी कर दिए थे। एक साल से कार्यदायी संस्था ने ल...