देहरादून, जून 3 -- उत्तराखंड में लैब तकनीशियनों के लिए नियमावली एवं भर्ती के लिए डीजी हेल्थ स्तर से प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इससे लैब तकनीशियनों की लंबे समय बाद भर्ती की उम्मीद जगी है। बुधवार को एकता विहार स्थित धरना स्थल पर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों का बेमियादी बुधवार को 16वें दिन भी लगातार जारी रहा। संघ के अध्यक्ष आशीष खाली एवं महासचिव मयंक राणा ने बताया कि संगठन पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। इसके बाद महानिदेशालय ने आईपीएचएस मानकों के अनुसार पदों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। यह भी पढ़ें- लैब तकनीशियनों का धरना 16वें दिन भी जारी, सरकार पर उपेक्षा का आरोप पहले भेजे गए प्रस्तावों का भी जिक्र किया गया है। उन्होंने ...