लैब तकनीशियनों का धरना 16वें दिन भी जारी, सरकार पर उपेक्षा का आरोप
देहरादून, जून 3 -- देहरादून। एकता विहार स्थित धरना स्थल पर मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले बेरोजगार लैब तकनीशियनों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 16वें दिन भी जारी रहा। मौसम की बेरुखी और तेज बारिश, आंधी-तूफान के बावजूद आक्रोशित तकनीशियन अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। संघ के अध्यक्ष आशीष चंद्र, महासचिव मयंक राणा, उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि लंबे समय से सरकार उनकी मांगों की लगातार उपेक्षा कर रही है। यही कारण है कि आज डिग्रीधारी युवाओं को परिवार से दूर विषम परिस्थितियों में सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक सरकार की ओर से मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो आंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.