रांची, मई 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन (एआईएमएलटीए) केंद्रीय कार्यकारिणी समिति व प्रदेश सचिवों की दो दिवसीय बैठक 30 और 31 मई को बरियातू स्थित होटल हील ट्रीट में आयोजित हुई। बैठक में मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की बढ़ती भूमिका और इसके प्रभावी उपयोग की रणनीति पर चर्चा की गई। 31 मई को आयोजित उद्घाटन सत्र में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रतिनिधि तथा डॉ मनीषा किरण ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। देशभर से आए प्रतिनिधियों ने लैब तकनीशियनों को अत्याधुनिक तकनीकों और एआई आधारित प्रणालियों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। बैठक में परीक्षा प्रणाली, पाठ्यक्रम और शैक्षणिक नीतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद त्रिपाठी और महासचिव द...