अल्मोड़ा, अप्रैल 21 -- अल्मोड़ा। चारधाम यात्रा ड्यूटी के बिलों का भुगतान नहीं होने पर लैब टैक्नीशियनों और फार्मेसी अधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को भी उन्होंने काली पट्टी बांधकर कार्य किया और जल्द भुगतान की मांग की। जिले के सभी अस्पतालों के फार्मेसी अधिकारियों ने बांह में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। कहा कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन को भी बाध्य होंगे। जिला अस्पताल में विरोध जताने वालों में जेएस मनराल, पवन जोशी, सुमन बिष्ट, जेएस द्विवेदी, श्यामलाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- अस्पतालों में काली पट्टी बांधकर किया कार्य यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा ड्यूटी को लेकर फार्मासिस्टों का विरोध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.