हरिद्वार, मार्च 13 -- विश्व लैब टेक्नीशियन दिवस पर शुक्रवार को विशेष समारोह में लैब टेक्नीशियनों ने प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरबी सिंह, वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. एसके सोनी और रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. रविंद्र चौहान को बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लैब टेक्नीशियन स्वास्थ्य सेवाओं की अहम कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि रक्त सहित विभिन्न जांचों से ही बीमारियों की पहचान संभव हो पाती है, जिसके आधार पर उपचार किया जाता है। चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण महासंघ के जिला मंत्री प्रदीप मौर्य, अमित कुमार और आशा रतूड़ी ने कहा कि लैब टेक्नीशियन हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हैं। कोविड महामारी के दौरान भी अफसर-कर्मचारियों के साथ लैब टेक्नीशियनों ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान अनुराधा, विनोद तिवारी, धीरेंद्र सिंह, नरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.