लैब टेक्नीशियन संघ ने किया कर्मचारियों का सम्मान
बलिया, मई 19 -- बलिया। उप्र प्रयोगशाला प्रविधिज्ञ के संघ के तीन सदस्यों का सम्मान समारोह जिला अस्पताल स्थित चिकित्सा महासंघ के संग भवन में आयोजित किया गया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार राय के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अरविंद कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडेय एवं जय बहादुर राम के सेवानिवृत्ति पर उनका सम्मान कर विदाई दी। मुख्य अतिथि सीएमएस डा. सुजीत कुमार यादव ने कहा कि कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग परिवार का अभिन्न अंग है। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें केवल सेवाओं से निवृत्त किया जाता है। जबकि संगठन और परिवार की जिम्मेदारी में उनकी भूमिका हमेशा रहती है। इस मौके पर संघ के जिला मंत्री शंभू नाथ यादव, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, हरिंदर कुमार वर्मा, विवेक सिंह, राजेश कुमार, स्वतंत्र कुमार राय, शैलेश कुमार यादव, दिनेश कुमार पांडेय, विनोद कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.