अल्मोड़ा, अप्रैल 24 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। चार धाम यात्रा ड्यूटी के बिलों का भुगतान नहीं होने पर फार्मेसी अधिकारियों का आक्रोश बरकरार है। शुक्रवार को भी फार्मेसी अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वहीं, लैब टैक्नीशियन से आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया है। शुक्रवार को भी डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के विभिन्न अस्पतालों में फार्मेसी अधिकारियों ने काटी पट्टी बांधकर कार्य किया। सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। कहा कि फार्मेसी अधिकारियों ने 2024-25 चार धाम यात्रा में अपनी सेवाएं दी थी, लेकिन उनके यात्रा बिलों का अब तक भुगतान नहीं हो सका है। भुगतान नहीं होने पर नाराज फार्मेसी अधिकारी 15 अप्रैल से काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार की ओर से इसके लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.