लैब टेक्नीशियन के खाते से 2.46 लाख की ठगी
देवरिया, अगस्त 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के उमानगर के रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के लैब टेक्नीशियन के खाते से 2.46 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।उमानगर निवासी दिनेश्वर मिश्र स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में महुआडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं। जिला मुख्यालय के गोरखपुर रोड स्थित केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में उनके बचत खाते हैं। 17 अगस्त को उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से यूपीआई के माध्यम से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए गए। दोनों बार 50-50 हजार रुपए, यानी कुल एक लाख रुपये निकाले गए। उनके मोबाइल पर मैसेज आने के बाद इसकी जानकारी हुई। जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.