मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी। शहर के गदियानी मोहल्ला में लैब टेक्नीशियन सुष्मिता राज (32 वर्ष) की हत्या कर फंदे पर लटकाने की घटना में गिरफ्तार पति सूरज कुमार मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे सीजेएम प्रमोद कुमार महथा की अदालत में पेश किया गया। दारोगा आकांक्षा राज ने कोर्ट में मृतका के भाई व एफआईआर के सूचक रौशन कुमार गुप्ता एवं अन्य साक्षियों का बयान का हवाला देकर सूरज कुमार के खिलाफ हत्या के साक्ष्य होने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद सास ससुर एवं अन्य लोगों की घटना में संलिप्तता की जांच एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई चल रही है। सुष्मिता दरभंगा के केवटी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थी। ब्यूटिशन का भी काम करती थी। दरभंगा लहेरियास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.