कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- पश्चिम शरीरा क्षेत्र के सिंधवल का पुरवा गांव के संविदा लैब टेक्नीशियन शिवकुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी तैनाती महोबा जिले में थी। सिंधवल का पूरा निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार सिंह पुत्र दशरथ सिंह स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर लैब टेक्नीशियन थे। उनकी तैनाती महोबा जिले में थी। गांव में उनका परिवार रहता था। परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों अचानक से तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। कर्मचारी के निधन से बेटी माही सिंह, महिमा सिंह और महक सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: उपनिरीक्षक की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...