मिर्जापुर, मार्च 6 -- मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में तैनात लैब टेक्निशियन से मारपीट मामले में मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो पर पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कार्रवाई न होने से नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने गुरुवार को अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया था। विंध्याचल के खम्हरिया दमुआन गांव निवासी दिलीप कुमार मंडलीय अस्पताल में लैब टेक्निशियन हैं। आरोप हैकि तीन मार्च को ड्यूटी से छूटने के बाद अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र के पास आनलाइन हाजिरी लगा रहा था। मोबाइल पर फेस पंचिंग के आनलाइन हाजिरी लगती है। उसी दौरान वर्षा मेडिकल स्टोर संचालक प्रकाश और उनके साथियों ने गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दिए। मारपीट कर सभी मौके से भाग निकले। पीड़ित दिलीप ने अस्पताल चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई सुन...