चंदौली, फरवरी 20 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली के राजीव नगर में स्थित एक किराए के मकान में शुक्रवार को संदिग्ध हालत में निजी हास्पिटल के लैब टेक्निशियन का अधजला हुआ शव मिला। घटना को लेकर नगर में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विधिक कार्रवाई के बाद घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी निवासी 43 वर्षीय उत्तम विश्वकर्मा चंदौली स्थित एक निजी अस्पताल में लैब टेक्निशियन का काम करता था। वह सदर कोतवाली के वार्ड नंबर 13 राजीव नगर स्थित मलियान गली में मुन्ना सैनी के मकान में किराए पर रहता था। गुरुवार की रात वह अपने कमरे में था। शुक्रवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.