बरेली, जनवरी 2 -- बरेली। रिठौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन जल्द शुरू होने वाला है। सीएचसी पर स्टाफ की तैनाती हो गई है और उपकरण-दवाएं भी गुरुवार को पहुंच गईं। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने गुरुवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्था देखने के साथ ही साफ-सफाई का निर्देश दिया। बीते साल रिठौरा सीएचसी बनकर तैयार हो गई थी लेकिन स्टाफ की तैनाती नहीं होने की वजह से यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकीं। अब यहां स्टाफ की तैनाती हो रही है। गुरुवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह सीएचसी पहुंचे। वहां नवाबगंज सीएचसी से जरूरी दवाओं का स्टाक मंगया गया। साथ ही लैब में जांच के लिए जरूरी उपकरण भी आ गए हैं। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवा शुरू करने की तैयारी करीब पूरी हो गई है। कुछ दवाएं हैं, जिनका स्टाक जल्द पहुंच जाएग...