लैब की गलत जांच से बच्ची की हालत बिगड़ने का आरोप
नोएडा, जून 18 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। दादरी की एक पैथोलॉजी जांच लैब से गलत जांच रिपोर्ट के कारण बच्ची की तबियत बिगड़ने की शिकायत पिता सोहनपाल शर्मा ने जिलाधिकारी से गुरुवार को की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दादरी निवासी सोहन पाल शर्मा ने शिकायती पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को बताया कि उनकी बेटी आरवी शर्मा की तबीयत 18 मई को अचानक खराब हो गई थी। डॉक्टर ने लीवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) कराने की सलाह दी। लिहाजा उन्होंने पाथलाइफ डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड लैब में जांच कराई। उनके अनुसार, लैब की रिपोर्ट में एसजीओटी और एसजीपीटी के स्तर सामान्य बताए गए। बच्ची की हालत देखते हुए डॉक्टर ने दोबारा जांच कराने की सलाह दी। लिहाजा 19 मई को दूसरी लैब में जांच कराई गई, जहां एसजीओटी और एसजीपीटी का स्तर काफी अधिक पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.