रुद्रपुर, अगस्त 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में जांच सेवाएं उपलब्ध करा रही चंदन लैब का अनुबंध 31 अगस्त को समाप्त होने जा रहा है। अनुबंध समाप्त होने से पहले ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लैब की कमान अपने हाथ में लेने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद निदेशालय को पत्र भेजकर चंदन लैब के संचालन की जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज के अधीन करने की मांग की गई है। मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक अधिकारी मनोज पानो ने बताया कि लैब का संचालन यदि कॉलेज के अधीन आता है तो अस्पताल में होने वाली विभिन्न पैथोलॉजी जांचों की निगरानी सीधे मेडिकल कॉलेज प्रशासन कर सकेगा। इससे जांच प्रक्रिया में बेहतर समन्वय के साथ मरीजों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही जांच सेवाओं को अस्पताल...