लैपटॉप समेत शैक्षणिक प्रमाण-पत्र व अन्य दस्तावेज बरामद
देवघर, जुलाई 23 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह रेलवे सुरक्षाबल की सीआईबी टीम ने ईएमयू ट्रेन में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर राजकीय रेल पुलिस जीआरपी के हवाले कर दिया है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई को ईएमयू ट्रेन में यात्रा के दौरान एक यात्री की बैग चोरी हो गयी थी। पीड़ित ने घटना की शिकायत रेल थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही आरपीएफ सीआईबी की टीम ने मामले की जांच शुरू की। टीम ने स्टेशन व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की। जांच के दौरान टीम ने मधुपुर निवासी प्रमोद कुमार मंडल के घर छापेमारी की। वहां से चोरी गए शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कॉलेज आईडी, वाहन पंजीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.