लैपटॉप पर चित्र देख बच्चों ने उकेरीं कलाकृतियां
मैनपुरी, सितम्बर 21 -- प्राथमिक विद्यालय रूपपुर में बच्चों की रचनात्मकता, डिजिटल साक्षरता और सहयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देने के लिए आईसीटी आधारित अनूठी कला एवं चित्रकला गतिविधि आयोजित की गई। प्रधानाध्यापक शरद यादव द्वारा बच्चों से चित्र बनाने को कहे जाने पर बच्चों ने कुछ अलग बनाने की इच्छा जताई, जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने उन्हें लैपटॉप व इंटरनेट पर विभिन्न चित्र दिखाए और माउस स्क्रॉल करना सिखाया। बच्चों ने इंटरनेट के चित्रों को संदर्भ मानकर अपनी कॉपियों में प्राकृतिक दृश्य, पेड़, घर, नदी, सड़क, फूल और वाहन आदि के सुंदर चित्र बनाकर रंग भरे। गतिविधि के दौरान बच्चों को हाउस ग्रुपों में बांटा गया, जिससे उनमें टीमवर्क और सहपाठी-अधिगम की भावना विकसित हुई। प्रधानाध्यापक शरद यादव ने बताया कि उन्होंने राज्य व लखनऊ स्तर पर आईसीटी प्रशिक्षण प्राप्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.