देवघर, मार्च 28 -- देवघर, प्रतिनिधि। बाबा मंदिर क्षेत्र से एक श्रद्धालु की गाड़ी से चोरी मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस ने मामले में हिरासत में लिए गए दो संदिग्धों में एक को पीआर बॉण्ड पर छोड़ दिया है, जबकि दूसरे से गहन पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध की संलिप्तता स्पष्ट नहीं होने पर उसे पीआर बॉण्ड पर छोड़ किया गया। वहीं, दूसरे संदिग्ध से चोरी गए अन्य सामानों की बरामदगी और गिरोह के संभावित नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि करीब 10 दिन पहले मंदिर इलाके में खड़ी एक श्रद्धालु की गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप, आईफोन, पर्स समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ली गयी थी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गयी लैपटॉप एक दुकान से बरामद कर ली गयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.