नोएडा, जून 23 -- नोएडा। पुलिस ने सेक्टर-126 थाना क्षेत्र स्थित कंपनी से लैपटॉप और एसएसडी ड्राइव चोरी करने वाले कर्मचारी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अलीगढ़ के विजयगढ़ निवासी दीपेश भारती के रूप में हुई। वर्तमान में वह सूरजपुर थाना क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रहता है। उसके पास से चोरी के दो लैपटॉप और एसएसडी ड्राइव बरामद हुई है। बीते दिनों कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत व्यक्ति ने थाने में शिकायत देते हुए बताया था कि उसके यहां से लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी हुआ है। यह भी पढ़ें- लैपटॉप चुराने वाला कर्मचारी पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...