भागलपुर, दिसम्बर 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। पिछले एक साल से नगर निगम में मेयर व डिप्टी मेयर सहित सभी पार्षदों को लैपटॉप मुहैया कराने की कवायद एक बार फिर तेज हुई है। इसको लेकर पूर्व में भी टेंडर जारी किया गया था, पर किसी कारण उसे रद्द करना पड़ गया। पर अब एक बार फिर निगम की ओर से 53 लैपटॉप खरीद के लिए निविदा का प्रकाशन कराया जा चुका है। जिसमें सभी 51 वार्ड पार्षदों सहित मेयर व डिप्टी मेयर को एक-एक लैपटॉप के लिए कुल 53 लैपटॉप का टेंडर निकाला गया है। इसको लेकर 31 दिसंबर को प्री बिड मीटिंग का आयोजन होगा और 7 जनवरी को तकनीकी बिड खोली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.