आगरा, फरवरी 22 -- मार्बल पर पच्चीकारी के लिए प्रसिद्ध आगरा के कारीगर अब लैदर पर भी यह हुनर सीख रहे हैं। ताजमहोत्सव में ओडीओपी एवं वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के संयुक्त तत्वावधान में 21 से 26 फरवरी तक पांच दिवसीय वर्कशॉप शुरू हुई। उद्घाटन उत्तर प्रदेश स्मॉल इंडस्ट्री कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक राजकमल यादव ने किया। उन्होंने इसे पारंपरिक कला की फ्यूजन तकनीक बताया। सीईओ अंकुश अनामी ने कहा कि कानपुर में लैदर पच्चीकारी के 25 से 30 कारीगर ही बचे हैं। कानपुर से आए विशेषज्ञ 30 से 35 कारीगरों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.