नई दिल्ली, जून 18 -- हर घर में बाथरूम या फिर टॉयलेट में बाल्टी-मग रखे ही होते हैं और बार-बार पानी पड़ने से प्लास्टिक पर सफेद परत जम जाती है। धीरे-धीरे ये सफेद परत इतनी सख्त हो जाती है कि आसानी से निकलता ही नहीं। ऐसे में कई लोग महंगे क्लीनर लेकर आते हैं, जिससे बाल्टी-मग साफ हो जाए। अगर आपकी लैट्रिन में रखे प्लास्टिक के मग-बाल्टी भी गंदे और सफेद परत वाले दिखने लगे हैं, तो उन्हें साफ करने के लिए 3 आसान तरीके जान लीजिए। इन तरीकों में बाल्टी-मग को ज्यादा रगड़ना या फिर कोई खर्चा नहीं करना पड़ेगा।1- सिरका और गर्म पानी ट्रिक अगर टॉयलेट की बाल्टी और मग पर सफेद परत जम गई है और बार-बार साफ करने के बाद भी दाग नहीं हट रहे हैं, तो यह आसान तरीका अपनाया जा सकता है। सबसे पहले बाल्टी या किसी बड़े बर्तन में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और गुनगुना पानी मिलाकर...